वैदिक ज्योतिष · टैरो · अंक ज्योतिष
आपकी कुंडली, सरल भाषा में।
पिछले 25 साल से मैं ज्योतिष और टैरो के ज़रिए लोगों को साफ़ रास्ता और दिशा दिखाती आ रही हूँ।
मैं क्या-क्या देखती हूँ
जन्म कुंडली, कुंडली मिलान, नामकरण, मुहूर्त, वास्तु, टैरो, एंजेल गाइडेंस और शिवशक्ति आशीर्वाद।
जन्म कुंडली
पूरी जन्म कुंडली देखकर बात — नौकरी, पैसा, घर, सेहत और आगे का समय।
₹55115 मिनटकुंडली मिलान
दोनों कुंडलियाँ मिलाकर बात — गुण, दोष और आपस की समझ।
₹35110 मिनटबच्चे का नामकरण
जन्म नक्षत्र के अक्षर से नाम, अर्थ के साथ।
₹55115 मिनटबच्चे के जन्म का मुहूर्त
बच्चे के जन्म के लिए शुभ समय।
₹55115 मिनटशादी का मुहूर्त
शादी और सगाई के लिए शुभ तिथि और समय।
₹55115 मिनटमुंडन का मुहूर्त
मुंडन के लिए शुभ तिथि और समय।
₹35110 मिनटवास्तु नक्शा जाँच
घर या दुकान का नक्शा देखकर वास्तु की बात।
₹55115 मिनटपूरी कुंडली, डाक से
छपी हुई पूरी कुंडली, आपके पते पर डाक से।
₹2,100डाक सेटैरो — एक सवाल
मन में एक सवाल हो — प्यार, नौकरी, पैसा या आगे का रास्ता — तो कार्ड निकालकर सीधा जवाब।
₹35110 मिनटएंजेल गाइडेंस
एंजेल कार्ड से मार्गदर्शन।
₹35110 मिनटशिवशक्ति आशीर्वाद
शिव और शक्ति का आशीर्वाद।
₹35110 मिनटकैसे संपर्क करें
व्हाट्सऐप पर लिखिए
बस इतना बता दीजिए कि क्या परेशानी है या क्या पूछना है। बात करने का समय चुनिए।
जन्म की जानकारी भेजिए
अपना नाम, जन्म की तारीख़, समय और जगह। समय ठीक-ठीक पता न हो तो भी बता दीजिए, हम निकाल लेंगे।
बात कीजिए
आपके चुने गए समय पर आपको कॉल करूँगी। बाद में ज़रूरी बातें लिखकर या रिकॉर्ड करके व्हाट्सऐप पर भेज दूँगी, ताकि आप दोबारा पढ़ या सुन सकें।
पेमेंट UPI, फ़ोन पे या गूगल पे — जो आपको ठीक लगे, स्क्रीनशॉट ज़रूर भेजें।
मैं क्या नहीं करती
- डराती नहीं। कोई "तुरंत पूजा कराओ वरना नुक़सान होगा" वाली बात मुझसे नहीं सुनेंगे।
- उम्र या मृत्यु नहीं देखती। न आपकी, न घरवालों की।
- डॉक्टर-वकील की जगह नहीं लेती। ज्योतिष समय और स्वभाव बता सकता है, बीमारी नहीं पकड़ सकता।
- बात हिन्दी में, आराम से
- ज़रूरी बातें लिखकर व्हाट्सऐप पर
मार्गदर्शन के अनुभव
"जो मुश्किल था वो भी बताया, पर ऐसे नहीं कि डर लगे। तीन काम बताए, वो मैंने किए और सच में फ़र्क़ पड़ा।"
"शादी को लेकर घर में बहुत उलझन थी। दोनों कुंडलियाँ देखकर जो बताया, वो आज तक सही निकला है।"
"अमेरिका से बात की। मेरे समय के हिसाब से सुबह बात हुई, और शाम तक ज़रूरी बातें लिखकर आ गईं।"
यूट्यूब पर देखिए
छोटे रोज़ाना रीडिंग — टैरो, एंजेल गाइडेंस, राशि के हिसाब से संदेश। 7 हज़ार से ज़्यादा लोग जुड़े हैं।
सामान
वही चीज़ें जो मैं ख़ुद इस्तेमाल करती हूँ या बताती हूँ।
कुछ पूछना है? बस पूछ लीजिए।
यह भी बता दूँगी कि आपको अभी दिखवाने की ज़रूरत है या नहीं।
💬 93891 75569सोमवार से शनिवार · सुबह 9 से 11, और शाम 4 से रात 10 बजे


